{"_id":"5bf06c0bbdec22693257c6c9","slug":"ex-mla-arrested-in-attack-on-tehsildar-and-co","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार व सीओ पर हमले के आरोपी पूर्व विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार व सीओ पर हमले के आरोपी पूर्व विधायक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक को ले जाती एंबुलेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा में तहसीलदार और सीओ पर हमले में नामजद भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति व पूर्व विधायक दिलीप वर्मा को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। वर्मा को बहराइच से लखनऊ जाते समय पुलिस ने जरवलरोड से पकड़ा। मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने पूर्व विधायक की हालत को गंभीर बताते हुए देर रात लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार नानपारा मधुसूदन आर्या की पिटाई के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली नानपारा में हंगामा व सीओ पर हमले के मामले में भी उनको पुलिस ने नामजद किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि वर्मा को जरवलरोड से गिरफ्तार कर वृद्ध हालत को देखते हुए सीएचसी मुस्तफाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात भारी सुरक्षा में पूर्व विधायक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहां विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय व अन्य पहुंच गए। अस्पताल में समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक की हालत को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है।