{"_id":"8ccecf20ea011cd14d7c32c18ce4abc7","slug":"ex-government-servant-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सहायक लेखाकार बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सहायक लेखाकार बर्खास्त
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Aug 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम में करीब साढ़े पांच लाख रुपये के गबन के आरोपी पूर्व सहायक लेखाकार कृष्ण कुमार अवस्थी को बुधवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के वेतन के नाम पर करीब पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान अपने खाते में कराने का मामला मई में सामने आया था। मई में नगर निगम के लेखा विभाग में लाखों रुपये के गबन का मामला पकड़ा गया था।
विज्ञापन
दोषी पाए गए सहायक लेखाकार को निलंबित कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। प्रकरण सामने आने के दौरान निगम को पांच लाख रुपये की चपत लग चुकी थी।
कृष्ण कुमार नगर निगम के लेखा विभाग में अधिष्ठान व कर्मचारियों के वेतन आदि का काम देखता था।
इसी वर्ष अप्रैल में उसने वेतन के नाम पर 5,24,350 रुपये का चेक एसबीआई की नगर महापालिका शाखा लालबाग के प्रबंधक के नाम बनवाया।
साथ में अपना नाम और खाता नंबर लिखा नोट लगा दिया कि पैसा इसी में ट्रांसफर होगा। इसके लिए उनसे मुख्य लेखाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर का भी सहारा लिया।
बिना किसी झंझट के पैसा ट्रांसफर हो गया। मई में फिर वह ऐसा ही करने की तैयारी में था कि मामला खुल गया। नगर आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने सहायक लेखाधिकारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने राजेंद्र सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में गंभीर वित्तीय अनियमितता और आपराधिक कृत्य के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी थी।