फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ex dgp set rate of constable posting

खुलासाः पूर्व डीजीपी ने तय किए थे दरोगाओं की पोस्टिंग के रेट

Wed, 10 Jun 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 10 Jun 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
Ex dgp set rate of constable posting

आगरा के जालसाज सपा नेता शैलेन्द्र अग्रवाल ने जिन दो पूर्व डीजीपी के साथ पोस्टिंग व प्रमोशन के रेट फिक्स किए थे उनमें एएल बनर्जी व एसी शर्मा के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


यह दावा खुद नागरिक सुरक्षा संगठन के पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) अमिताभ ठाकुर ने किया है। उन्होंने कहा कि दरोगाओं की पोस्टिंग के लिए एएल बनर्जी ने सात लाख रुपये रेट फिक्स किए थे जबकि एसी शर्मा ने डीपीसी के लिए 20 लाख रुपये तय किए थे।
विज्ञापन


हालांकि एएल बनर्जी ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया जबकि शर्मा फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन जवाब नहीं मिला।

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दावा किया है कि जैसे ही जालसाज शैलेन्द्र अग्रवाल के पास से दो पूर्व डीजीपी के एसएमएस मिलने की बात सामने आई,उसी के बाद से वे इसकी पड़ताल में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद इस मामले में पूर्व डीजीपी एएल बनर्जी व एसी शर्मा का नाम सामने आया है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व डीजीपी एके जैन को पत्र लिख कर इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व डीजीपी बोले अपनी सफाई में

Ex dgp set rate of constable posting

दरअसल,करोड़ों रुपये की जालसाजी के मामले में एक मई से जिला जेल आगरा में बंद शैलेन्द्र अग्रवाल के मोबाइल की डिटेल सीबीआई को मिल गई है। इसमें दो तत्कालीन डीजीपी की पैसा वसूली का मसला सामने आया था।

इसमें दरोगा की पोस्टिंग के लिए सात लाख रुपये व दरोगा की डीपीसी कराकर उसे प्रमोशन देने के लिए 20 लाख रुपये का रेट लगाया गया है।

वहीं पूर्व डीजीपी एएल बनर्जी अपनी सफाई में कहते हैं कि मेरे ऊपर लग रहे आरोप सरासर गलत हैं। दरोगा की तैनाती एक कमेटी द्वारा की जाती है। जहां तक थानेदार की पोस्टिंग का सवाल है तो उसमें डीएम की भी सहमति ली जाती है।

दुर्भाग्य की बात है कि इसमें मेरा नाम घसीटा जा रहा है। जहां तक शैलेन्द्र अग्रवाल को जानने का प्रश्न है तो उनसे एक कार्यक्रम के दौरान मुलाकात हुई थी। डीजीपी बनने से पहले वह कभी-कभी मेरे ऑफिस आकर मिला करता था। लेकिन पैसा लेकर पोस्टिंग की बात गलत है। मैंने कोई एसएमएस उन्हें किया यह मुझे याद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed