{"_id":"5ba3c210867a55013a6c4e66","slug":"ex-dgp-brijlal-says-mayawati-appointed-non-dalit-member-in-sc-st-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के शासनकाल में गैर दलितों को बनाया गया एससी-एसटी आयोग का सदस्य : बृजलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के शासनकाल में गैर दलितों को बनाया गया एससी-एसटी आयोग का सदस्य : बृजलाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
राज्य अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग अध्यक्ष बृजलाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि आयोग में अब गैर दलित सदस्य नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा और सपा शासनकाल में इसे गैर दलित सदस्यों वाला आयोग बनाने का काम किया गया। इसी कारण अब इसमें संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
इंदिरा भवन स्थिय मुख्यालय में आयोजित पत्रकार में उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में सदस्यों के एससी-एसटी होने की बाध्यता हटा दी गई थी। सपा शासनकाल में इसका दुरुपयोग कर 17 में से 12 सदस्य गैर दलित बनाए गए।
विज्ञापन
पिछले एक अरसे से आयोग में दो उपाध्यक्षों व 16 सदस्यों की तैनाती की गई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को संशोधित करने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन
बृजलाल ने कहा कि कई बार आयोग में एससी-एसटी की धारा के तहत फर्जी मामले भी आते हैं। इसी तरह के 42 मामलों को निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीने में 51 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 1,05,76,250 रुपये की सहायता दी गई। आयोग ने कई मामलों में समाचार पत्रों से जानकारी लेकर खुद कार्रवाई की।