फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ex cm akhilesh yadav press conference in lucknow

गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे अखिलेश, कहा-कमजोर नहीं करेंगे भाजपा के खिलाफ लड़ाई

Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ex cm akhilesh yadav press conference in lucknow
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह गुजरात में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उनकी पार्टी गुजरात में भाजपा के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं करेगी। सपा वहां केवल पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर कांग्रेस का समर्थन करेगी।अखिलेश सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया से रूबरू थे। इस मौके पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, उपमंत्री भरत सिंह के अलावा इलाहाबाद, संत कबीरनगर और बलिया के कई महाविद्यालयों के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन


इस दौरान छात्र सभा के एक पदा‌िधिकारी ने मंच से प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर अनैतिक बयानबाजी की तो अखिलेश ने तुरंत टोकते हुए उन्हें अपनी बात खत्म करने को कह दिया। बाद में अखिलेश ने कहा कि मैं उस नौजवान के शब्द वापस लेता हूं। जिससे मुख्यमंत्री के बारे में गलत शब्द निकल गए। लेकिन मैं यह बात भी कह सकता हूं कि सरकार के लोग किस पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं। इसी नौजवान को किस भाषा का इस्तेमाल करके और किस तरह का व्यवहार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में समाजवादी छात्र सभा की जीत से सपा को ऊर्जा मिली है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने का काम नौजवान कर सकते हैं। उन्होंने लखनऊ में युवाओं का बड़ा सम्मेलन कराने की घोषणा की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकारों ने युवाओं को धोखा दिया है, उन्हें न नौकरी मिली और न ही रोजगार के अवसर बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाकू विमानों के अभ्यास में सबसे आगे हमारी कुर्सी होती
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश का विकास किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। इसी पर वायुसेना के लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे हैं। यदि हमारी सरकार होती को वायुसेना के अभ्यास के दौरान सबसे आगे हमारी कुर्सी होती।

ताजमहल भारत का, देश को पहचान दी

ex cm akhilesh yadav press conference in lucknow

अखिलेश ने कहा, ताजमहल ने भारत को पहचान देने का काम किया है। जब मैं छोटा था, तब धौलपुर मिलिट्री स्कूल जाते समय ताजमहल देखा था। उसकी तस्वीर आज भी मेरे पास है। मुख्यमंत्री बनने पर पत्नी व सांसद डिम्पल यादव के साथ ताज में एक बेेंच का उद्घाटन किया। अगर एनजीटी ने अनुमति दी होती तो ताजमहल के आसपास के इलाके को बेहतरीन बनाया जा सकता था।

पीएम, सीएम कैसे मनाएं घर में दिवाली
अखिलेश ने कहा, मैं सैनिक स्कूल में पढ़ा हूं, मेरे सीनियर और जूनियर दोस्त फौज में हैं, सीमा पर तैनात हैं। मैं उनसे कहता हूं कि किसी बहाने हमें भी त्यौहार पर बुला लो, हमारी भी तस्वीर खींच लो। उन्होंने तंज कसा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री तो कहीं भी दिवाली मना लेंगे। वे घर में कैसे दिवाली मनाएं। हमने तो परिवार के साथ दिवाली पर पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed