फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   everywhere modi in kashi

काशी बोली हर-हर मोदी, केजरी को मिली करारी हार

Tue, 20 May 2014 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 May 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
everywhere modi in kashi

वाराणसी में अब तक सामने आई मतगणना रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी जीत चुके हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर बने तो रहे लेकिन मोदी की हवा में पीछे चलते चले गए।

मोदी ने अरविंद को करीब तीन लाख सीट से शिकस्त दी है। सुबह से ही लगातार दूसरे नंबर पर केजरीवाल की मौजूदगी बनी रही थी इस तरह साफ हो गया था कि काशी में मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच ही है।
विज्ञापन


अब तक आप को 84 हजार, बसपा को 36 हजार, कांग्रेस को 32 हजार वहीं सपा को 26 हजार वोट मिले हैं।

कांग्रेस चौथे नंबर पर

everywhere modi in kashi

कम समय में ही अपनी जमीन तैयार करने में सफल रहे आप प्रत्याशी अरविंद ने कांग्रेस को भी दौड़ से बाहर कर दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को काशी की जनता ने तीसरे नंबर पर रखा और उन्हें दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 32 हजार वोट मिले हैं।

सुबह 11 बजे तक अरविंद केजरीवाल को 15708 वोट मिले थे। कांग्रेस के अजय राय 6960 वोट पाए थे। बीएसपी के विजय जायसवाल 4393 और सपा के कैलाश चौरसिया ने 3983 वोट मिले थे।

बनारस में 10 लाख वोट पड़े

everywhere modi in kashi

इस समीकरण में यह साफ देखा जा रहा है कि, नरेंद्र मोदी एक ओर हैं बाकी सारे प्रत्याशी मिल कर दूसरी ओर खड़े हैं।

फिलहाल यहां एक लाख से भी कम वोटों की गिनती हुई है।

गौरतलब है कि 12 मई को हुई वोटिंग में वाराणसी में करीब 17 लाख वोटरों में से 10 लाख लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

ऐसे में नरेंद्र मोदी एक बहुत बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed