{"_id":"6186e0df7e25c91d7435dc26","slug":"every-student-will-be-promoted-lucknow-news-lko603271055","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : परीक्षा से चूके छात्र होंगे प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : परीक्षा से चूके छात्र होंगे प्रोन्नत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से जिन छात्रों की लविवि की परीक्षा छूट गई है, उनके लिए राहत भरी खबर है। ऐसे छात्रों को लविवि प्रोन्नत करने की योजना बना चुका है और इसके लिए कमेटी का भी गठन कर दिया है जो प्रामोशन का फार्मूला तैयार करेगी। लविवि ऐसे छात्रों की संख्या भी जुटा रहा है।
कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि परीक्षा समिति में इसका निर्णय लिया गया है। कमेटी का भी गठन कर दिया गया है जो प्रमोट करने के लिए फार्मूला तैयार कर रही है। इसी आधार पर औसत अंक देकर छात्रों को प्रमोट कर दिया जाएगा। कोरोना के चलते लविवि ने बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षा कराई थी, लेकिन कोरोना के चलते कई छात्र परीक्षा देने से चूक गए। कुलपति ने बताया कि विवि के कई विभागों समेत कॉलेजों में भी ऐसे छात्र हैं।
अभी निश्चित संख्या की जानकारी नहीं है, करीब एक हजार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि इनकी परीक्षा कराई जाएगी तो काफी लंबा समय परीक्षा कार्यक्रम में व्यतीत हो जाएगा, इसलिए इन छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी है। कुलपति ने बताया कि लविवि पहला विश्वविद्यालय है, जिसने समय पर परीक्षा कराकर, रिजल्ट जारी किया, प्रवेश प्रकिया पूरी की और कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। दिसंबर व जनवरी में प्रथम वर्ष को छोड़ बाकी वर्षों व सेमेस्टर की परीक्षाएं करा दी जाएंगी। लॉ की परीक्षा एक दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगी। फरवरी माह में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
महीने के अंतिम सप्ताह में होगा दीक्षांत समारोह
लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी महीने दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। संभवत: महीने के अंतिम सप्ताह में इसका आयोजन हो जाएगा। गत वर्ष की भांति समारोह सीमित छात्र संख्या के साथ कराया जाएगा। लविवि के कुलपति प्रो. आलोक राय ने बताया कि यूनिवर्सिटी के मेडल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मंच से प्रदान किए जाएंगे। बाकी सभी मेडल संबंधित विभागों में मेधावियों को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभागों से छात्रों को मेडल दिए जाने से छात्रों और विभागों के बीच जुड़ाव बढ़ता है। विभाग भी अपने स्तर से उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करते हैं। दीक्षांत समारोह में मेधावियों को मेडल प्रदान करने के साथ कुछ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि लविवि ने यूनिवर्सिटी स्तर पर दिए जाने वाले मेडल के लिए विभागों से मेधावियों के नाम आमंत्रित किए हैं।