फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   every student of state will get scholarship

हर छात्र को छात्रवृत्ति देने के लिए योगी सरकार की नई योजना

Tue, 31 Oct 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
every student of state will get scholarship
छात्रवृत्ति

प्रदेश में अगले साल से हर छात्र को वजीफा मिलेगा। इसके लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति के साथ-साथ शुल्क की भरपाई की सुविधा देती है।

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत यह लाभ दिया जाता है। वर्ष 2016-17 में योजना के लिए 50.85 लाख छात्र पात्र पाए गए थे। इनके लिए कुल 5216.04 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत थी।
विज्ञापन


संबंधित विभागों के पास इस मद में 3435 करोड़ रुपये ही उपलब्ध था। नतीजतन, 20 लाख छात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए।

अभी छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क की भरपाई की जाती है। यानी, जिन छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है, उन्हें ही शुल्क भरपाई का लाभ मिल पाता है। अब शासन ने फैसला किया है कि अगले सत्र से छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई की वरीयता सूची अलग-अलग बनाई जाएगी। पहले सभी छात्रों को वजीफा दे दिया जाएगा। उसके बाद शुल्क भरपाई की वरीयता सूची पर विचार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कक्षा-10 से ऊपर के विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को 4 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इस निर्णय से प्रत्येक छात्र योजना के तहत 4 हजार से 12 हजार रुपये तक पा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed