{"_id":"68e91d8d69a6c9405600bee9","slug":"every-second-person-in-society-is-under-mental-pressure-dr-neeraj-bora-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1422506-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का हर दूसरा व्यक्ति मानसिक दबाव में : डाॅ. नीरज बोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का हर दूसरा व्यक्ति मानसिक दबाव में : डाॅ. नीरज बोरा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ।लखनऊ विश्वविद्याल के मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के माैके पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के मनोरोग विभाग, लायंस इंटरनेशनल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम और पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बोरा ने कहा कि आज हर दूसरा व्यक्ति मानसिक दबाव में है, लेकिन सामाजिक कलंक के कारण मदद नहीं लेता। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को आधुनिक बीमारी बताया और परिवार के साथ संवाद बढ़ाने की सलाह दी। इस माैके पर प्रो. अर्चना शुक्ला के मार्गदर्शन में 'वियाट्रिया' नामक संस्था की शुरुआत की गई, जो भावनात्मक अभिव्यक्ति और मानसिक सहयोग का मंच बनेगी।
विज्ञापन
पैनल चर्चा में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शबीहुल हसनैन, डीजी लायन डॉ. आरसी. मिश्रा, लायन डॉ. निहाल रजा, डॉ. एके. त्रिपाठी, डॉ. रश्मि शुक्ला, प्रो. वंदना गुप्ता, डॉ. आसना जहरा नकवी और प्रेमकांत तिवारी ने मानसिक स्वास्थ्य के कानूनी, सामाजिक और पारिवारिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन