फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Every district will tell its story at UP International Trade Show and its identity through ODOP products

UP News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर जिला कहेगा अपनी कहानी, इस पर मंच परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलेंगे

Sun, 21 Sep 2025 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 08:44 AM IST
सार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हर जिला अपनी कहानी कहेगा। ओडीओपी प्रदर्शनी में उत्पादों के जरिए हर जनपद अपनी पहचान बताएगा। यह एक ऐसा मंच होगा, जहां परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Every district will tell its story at UP International Trade Show and its identity through ODOP products
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार हर जिले की अपनी पहचान और अपनी कहानी उसके उत्पाद के जरिए जीवंत होती नजर आएगी। प्रदर्शनी में समूचे प्रदेश के उत्पादों से सजे कुल 343 स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जो प्रदेश के साथ-साथ हर जिले की कहानी को बयां करेंगे। यूपीआईटीएस 2025 में ओडीओपी पवेलियन एक ऐसा मंच होगा, जहां परंपरा और भविष्य साथ-साथ चलते दिखाई देंगे।

विज्ञापन


ओडीओपी पवेलियन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह एक ग्लोबल मार्केटप्लेस की तरह अनुभव देगा। इस पवेलियन का एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह स्टार्टअप्स, डिजाइनर्स और इंटरनेशनल खरीदारों को साझा मंच उपलब्ध कराएगा। इस बार पारंपरिक शिल्प को आधुनिकता के साथ जोड़कर नई संभावनाओं को तलाशने की कोशिश होगी।

विज्ञापन

इन उत्पादों के स्टॉल्स होंगे आकर्षण का केंद्र

फिरोजाबाद का ग्लास आर्ट, हाथरस की हींग, हापुड़ की हैंडलूम बेडशीट, टेक्सटाइल फर्निशिंग, गौतमबुद्धनगर का टेक्सटाइल, ज्वेलरी, मुरादाबाद का मेटल फर्नीचर, बरेली का जरी जरदोजी, आगरा की लेदर एक्सेसरीज, मेरठ का स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स, मसाले, कन्नौज का इत्र, कानपुर देहात के पीई पाइप्स, वाराणसी का सिल्क और बनारसी साड़ी, बाराबंकी का हैंडलूम, कानपुर के लेदर उत्पाद, चित्रकूट के लकड़ी के खिलौने आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed