फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Events in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Events in the city today
पुस्तक मेला
विज्ञापन


-लविवि में गोमती पुस्तक मेले में बच्चों के लिए पॉप आर्ट सेल्फी, डूडल आर्ट प्रतियोगिताएं सुबह 10 बजे से। छात्रों की ओर से नृत्य व संगीत संध्या शाम 6 बजे से। कथक की प्रस्तुति शाम 6:30 बजे, कविता व संगीत के आयोजन शाम 7 बजे से।

पुलिस की पाठशाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला चौक स्थित कालीचरण पीजी कॉलेज में सुबह 11 बजे से।

लोकार्पण

भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का लोकार्पण तिवारीगंज स्थित रामस्वरूप यूनिवसिर्टी के पास नारायण सेवा संस्थान परिसर में सुबह 9 बजे।

बाइक रैली

राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय व चिकित्सालय में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बाइक रैली 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक सुबह 8 बजे। महाविद्यालय में ही महर्षि चरक सभागार में सेमिनार सुबह 9:45 बजे से।
विज्ञापन


विचार गोष्ठी

हिंदी शिक्षक मंच की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर आज के समय में दिनकर विषय पर विचार गोष्ठी यूपी प्रेस क्लब में शाम 4 बजे।

राष्ट्रीय कला मंच की ओर से रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर समर शेष है कार्यक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय के गांधी पार्क में दोपहर 2 बजे से।

हस्ताक्षर अभियान

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान 4-ए हंसनगर पारा में शाम 5 बजे।

संवाद

उप्र आदर्श व्यापार मंडल की ओर से राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के साथ व्यापारियों का संवाद हजरतगंज स्थित हलवासिया मार्केट में दोपहर 1:15 बजे

सेमिनार

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी की ओर से इंटेलिजेंस पुलिसिंग विषय पर सेमिनार पारा रोड स्थित द एलिट लखनऊ कन्वेंशन होटल में सुबह 10 बजे से।

प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग के लिए डीएम आवास के सामने बीएन सिंह की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन दोपहर 1:30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चारदिनी मुकाबला इकाना स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।

ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता मो. शाहिद स्टेडियम में दो बजे से।

जिला फुटबॉल लीग के मुकाबले इकाना फुटबाॅल स्टेडियम में दोपहर चार बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed