फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even before becoming a constable, 2579 candidates failed and left the exam

Lucknow News: आरक्षी बनने से पहले ही 2579 अभ्यर्थी फेल, परीक्षा छोड़ी

Sun, 25 Aug 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Even before becoming a constable, 2579 candidates failed and left the exam
रायबरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को दूसरे दिन भी सख्ती दिखी। इसी कारण आरक्षी बनने से पहले ही 2579 अभ्यर्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। दो दिन में 5321 अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। शनिवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे को पार करने वाले अभ्यर्थी ही परीक्षा कक्षों में पहुंच सके।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से एक-एक परीक्षार्थी पर नजर रखी गई। दूसरे दिन 8592 अभ्यर्थियों में 6013 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर गत शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई। शनिवार को दूसरे दिन सुबह पहली पाली में 4296 बच्चों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 1351 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 बजे से 2945 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अपराह्न तीन बजे से दूसरी पाली में 3068 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 1228 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी 4296 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। दोनों पालियों की परीक्षा में 8592 परीक्षार्थियों में 2579 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 6013 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई। रविवार को दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed