{"_id":"67450b260b33dab9bc014874","slug":"even-after-the-completion-of-the-period-the-work-of-the-modern-workshop-was-not-completed-shravasti-news-c-104-1-srv1004-107983-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवधि बीतने के बाद भी आधुनिक कार्यशाला का काम नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवधि बीतने के बाद भी आधुनिक कार्यशाला का काम नहीं हुआ पूरा
Tue, 26 Nov 2024 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राजकीय आईटीआई भिनगा व जमुनहा में युवाओं को रोजगार परक आधुनिक शिक्षा देने के लिए आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की अवधि पूरी होने के बाद अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है जबकि आधे-अधूरे भवन में ही अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।
जिले के युवाओं को आधुनिक शिक्षा मिल सके इसके लिए राजकीय आईटीआई भिनगा व जमुनहा में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। आठ करोड़ 50 लाख की लागत से कराए जा रहे कार्य का निर्माण जुलाई 2024 में ही पूरा होना था। निर्माण की सुस्त चाल के कारण पांच माह बीतने को है फिर भी निर्माण कार्य अधूरा है। इससे बेहतर प्रशिक्षण की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को समुचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
पहले सत्र में ही फुल हुई सीटें
भिनगा व जमुनहा में बन रहे आधुनिक कार्यशाला प्रशिक्षण कक्ष के लिए 88-88 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन सीटों पर पहले सत्र में ही भिनगा में 81 व जमुनहा में 87 सीटें भर चुकी हैं। इन अभ्यर्थियों को आईटीआई के कक्षा कक्ष में प्रशिक्षण दिया जाता है। वहीं बन रहे अधूरे भवन में इलेक्ट्रिक वाहन, रोबोट को रिपेयरिंग व चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कार्यदायी संस्था के उच्चाधिकारियों से बात की गई है। दिसंबर तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है। हालांकि प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध साधनों से समुचित प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।
नथुनी प्रसाद प्रजापति प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई भिनगा