{"_id":"6ad3cf1f97ef780f510f7470","slug":"even-after-nine-days-shraddha-and-other-accused-remain-at-large-assistance-sought-from-nepal-police-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1972351-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौ दिन बाद भी पकड़ से दूर श्रद्धा समेत अन्य आरोपी, नेपाल पुलिस से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौ दिन बाद भी पकड़ से दूर श्रद्धा समेत अन्य आरोपी, नेपाल पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन
कारोबारी शिवा। फाइल फोटो
लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक दानिश और अन्य आरोपी नौ दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं लेकिन अब तक उनकी मौजूदा लोकेशन का पता नहीं चल सका है। आरोपियों की आखिरी लोकेशन भारत-नेपाल सीमा पर मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से मदद मांगी है। इस बीच, शिवा की मां रंजना शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष और समयबद्ध जांच समेत सात मांगें रखी हैं।
घटना के बाद श्रद्धा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए। पुलिस को इन वीडियो के पोस्ट होने की जगह की जानकारी है, हालांकि अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा के कुछ मददगार इन वीडियो को वायरल कर रहे हैं। छानबीन में पुलिस को ऐसे कई लोगों के नाम पता चले हैं, जिनकी गतिविधियों पर सर्विलांस की मदद से नजर रखी जा रही है। नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गैरजमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी हो चुका है।
सर्विलांस से जुड़े पुलिसकर्मियों के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन 14 अक्तूबर तक सक्रिय थे और उनकी कुछ लोकेशन भी मिली थीं। इसके बाद से कोई लोकेशन नहीं मिली। आशंका है कि आरोपी नेपाल में किसी सुरक्षित ठिकाने पर हैं और मददगारों के संपर्क में हैं। बहराइच पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा और उसके साथ मौजूद आरोपियों ने नेपाल में अलग-अलग जगहों पर पनाह ली है और वे रोज ठिकाना बदल रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा सर्विलांस से बचने के लिए नेपाल के सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अदालत में सरेंडर करने की फिराक में हैं। दशहरे की छुट्टी के बाद उनके सरेंडर करने की आशंका जताई जा रही है। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई हैं।