फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Even after 30 days there is no clue of the student

Lucknow News: लापता छात्र के मामले में गर्लफ्रेंड पर अटकी जांच की सुई

Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Even after 30 days there is no clue of the student
गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी बीफार्मा छात्र सुशोभित वर्मा की तलाश में पुलिस की जांच अब उसकी गर्लफ्रेंड पर आकर अटक गई है।
विज्ञापन

दो महीने की कॉल रिकॉर्ड से सामने आया कि छात्र व उसकी गर्लफ्रेंड में काफी लंबी बातचीत होती थी। यही नहीं, छात्र आखिर बार युवती के घर से ही नाश्ता करके निकला था।
फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच के 29 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। ऐसे में छात्र के निराश परिवारीजनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव को पत्र भेज कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर के छोटा भरवारा निवासी सुशोभित वर्मा 17 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकला और शाम छह बजे कॉल कर देर से आने की बात कही थी।
आखिर बार गोमतीनगर निवासी गर्लफ्रेंड के घर से निकलने की बात सामने आई थी। दुर्गेश कुमार वर्मा ने भाई की गर्लफ्रेंड व उसके परिजनों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भी उन्हीं बिंदुओं पर जांच की, लेकिन युवती व उसके घरवालों ने हर बार एक ही बात कही कि आखिर बार घर से नाश्ता करके निकला था।
जांच कर रहे दरोगा देवानंद सिंह के मुताबिक, युवक की दो महीने की कॉल रिकॉर्डिंग निकलवाई गई तो युवती से कई बार बातचीत सामने आई।
इसके बाद युवती से बातचीत की गई, लेकिन कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा। घूमफिर के जांच युवती के इर्द-गिर्द ही अटकी हुई है। ऐसे में पिछले छह महीने की कॉल रिकॉर्डिंग निकलवाई गई है।

शायद कुछ सुराग मिल सके। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, सर्विलांस सेल व अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है।
युवती होती तो पुलिस लगा लेती पता
युवक के भाई दुर्गेश कुमार वर्मा ने कहा कि युवक की जगह युवती होती तो पुलिस उनके परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज देती, लेकिन युवक है तो सिर्फ जांच की जा रही है। दुर्गेश ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed