फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Eve-teaser molests female student; locals catch the accused

Lucknow News: शोहदे ने छात्रा से की छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़ा

Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Eve-teaser molests female student; locals catch the accused
तेलीबाग। पीजीआई इलाके के वृंदावन क्षेत्र में पढ़ाई करने इंस्टीट्यूट जा रही छात्रा से बुधवार सुबह स्कूटी सवार शोहदे ने हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को रोक लिया। पुलिस पहुंची तो उसने शोहदे को कई थप्पड़ भी जड़ दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीजीआई इलाके में रहने वाली डी-फार्मा की छात्रा इंस्टीट्यूट जा रही थी। शहीद पथ से उतरकर इंस्टीट्यूट जाने वाले रास्ते में स्कूटी सवार सीतापुर के सिविल लाइंस निवासी आदित्य कुमार ने अकेला देख उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो राहगीरों ने युवक को पकड़ लिया। इस बीच छात्रा ने आदित्य की स्कूटी की चाबी निकाल ली और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पांच मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे छात्रा का हौसला बढ़ा और उसने युवक को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी आदित्य कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है और उसकी स्कूटी को सीज कर दिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह मोहनलालगंज स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed