फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   european union learns about election mgmt

EU के प्रतिनिधियों ने जाना UP चुनाव का प्रबंधन

Sat, 08 Mar 2014 09:00 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
european union learns about election mgmt

यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा से मुलाकात कर उनसे प्रदेश की चुनावी प्रबंधन की जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रतिनिधि यह जानना चाह रहे थे कि किस प्रकार 13.50 करोड़ मतदाता, 1.40 लाख मतदान स्थलों पर 10 लाख कर्मियों के द्वारा चुनाव होता है।

प्रतिनिधिमंडल ने इतने बड़े चुनाव कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जिज्ञासा व्यक्त की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में यूरोपियन यूनियन राजनीतिक मामलों की प्रमुख एनी मार्शल के नेतृत्व में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यह मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रबंधन में अब तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल होता है। इस कारण चुनाव प्रबंधन की मॉनीटरिंग आसान हो गई है।

प्रतिनिधिमंडल में हंगरी, फिनलैंड, रॉयल डेनिस, स्पेन, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्वीडेन, नीदरलैंड उच्चायोग के प्रतिनिधि शामिल थे।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आलोक तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरके पांडेय सहित निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed