फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   etawa lion safari project complete in 2015 says usmani

'लॉयन सफारी का काम 2015 तक पूरा करें'

Tue, 06 Aug 2013 12:11 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Aug 2013 12:11 PM IST
विज्ञापन
etawa lion safari project complete in 2015 says usmani

मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने वन विभाग के आला अफसरों को निर्देश दिए हैं कि इटावा में लॉयन सफारी का काम हर हाल में 2015 तक पूरा हो जाए।

विज्ञापन


उन्होंने इटावा में लॉयन ब्रीडिंग सेंटर का काम अगले साल तक पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में एक चेकडैम का भी निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन


सोमवार को अपने कार्यालय में लॉयन सफारी के संबंध में बुलाई गई बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि फिशर फॉरेस्ट के 600 एकड़ के दो हिस्सों में पौधरोपण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ कार्य वन्यजीव संरक्षण संगठन द्वारा व कुछ कार्य इटावा वन प्रभाग द्वारा कराए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि वन्य जीव संरक्षण संगठन और वन विभाग के बीच समन्वय बना रहे और काम समय से पूरा हो।


प्रमुख सचिव वन वीएन गर्ग ने बताया कि पूरे 600 एकड़ में सिंचाई केलिए सोलर बोरिंग की गई है और पशुओं से सुरक्षा के लिए तार-बाड़ से फेंसिंग कराई जा रही है। इटावा वन प्रभाग द्वारा ईको रेस्टोरेशन के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है।


प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव ने बताया कि बफर जोन में हेबिटैट डवलपमेंट कराए जाने की योजना है, जिसमें से वर्ष 2013-14 में केवल 400 एकड़ में कार्य कराया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि लॉयन सफारी पार्क व लॉयन ब्रीडिंग सेंटर के लिए बब्बर शेर का एक जोड़ा लखनऊ प्राणि उद्यान व एक जोड़ा कानपुर प्राणि उद्यान में उपलब्ध हैं।

चार अन्य बब्बर शेर गुजरात से मिलने की उम्मीद है। कानपुर मंडल के मुख्य वन संरक्षक उमाशंकर सिंह ने बताया कि वन विश्राम गृह वन विभाग की जमीन पर बनना है और वन भूमि हस्तांतरण के लिए केंद्र सरकार से अनुमति प्राप्त कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed