{"_id":"17adad23560d2569f37caf049705116c","slug":"equivalent-agency-to-naac","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक के समानांतर बनेगी एक और एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक के समानांतर बनेगी एक और एजेंसी
आशीष कुमार त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का मूल्यांकन कर पाना राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के वश की बात नहीं है।
विज्ञापन
पूरे देश में करीब 36 हजार शिक्षण संस्थान हैं और इनमें से अभी 5 हजार का ही नैक से मूल्यांकन हुआ है। ऐसे में नैक अब अपना काम बांटेगी।
इसके लिए देश भर में पांच क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही समानांतर एजेंसी भी बनाई जाएगी जो नैक की तरह ही विश्वविद्यालय व कॉलेजों का मूल्यांकन कर उन्हें ग्रेड देगी।
यह जानकारी नैक के चेयरमैन डॉ. एएन राय ने शुक्रवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आयोजित नॉर्थ जोन वीसी कांफ्रेंस के समापन समारोह में दी।
विज्ञापन
डॉ. एएन राय ने बताया कि नैक के पांच नए क्षेत्रीय केंद्र पूर्वी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र व उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये अलग-अलग केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्थापित होंगे। इसके अलावा नैक के समानांतर ही एजेंसी गठित की जाएगी।
वर्तमान में जो नैक है, वह विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग का और नई गठित होने वाली समानांतर एजेंसी कॉलेजों का मूल्यांकन करेगी।
अभी हमने यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के मूल्यांकन के लिए करीब दो हजार एसेसर (मूल्यांकन करने वाले विशेषज्ञ) तैयार किए हैं।
जो समानांतर एजेंसी बनेगी, वह भी अपने एसेसर तैयार करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार और यूजीसी जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का मूल्यांकन प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।