{"_id":"5a0aba324f1c1b74698bb923","slug":"entry-of-old-buses-banned-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश परिवहन की इन बसों को नहीं मिलेगी दिल्ली में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश परिवहन की इन बसों को नहीं मिलेगी दिल्ली में एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Nov 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
राज्य परिवहन निगम की बस
- फोटो : UPSRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दस साल पुरानी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला दिल्ली में बढ़ती धुंध और प्रदूषण के चलते लिया गया है। दिल्ली के लिए रोजाना कुल 797 बसें दिल्ली जाती हैं। इस बाबत परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसके मुताबिक प्रदेश भर के बस डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि दस वर्ष पुरानी बसों का संचालन मुरादाबाद तक ही किया जाए। दस साल पुरानी बसों में सबसे ज्यादा साधारण बसें हैं, जो लखनऊ सहित प्रदेश के 20 बड़े शहरों से दिल्ली के लिए रोजाना संचालित हो रही हैं। 560 बसें दस वर्ष जबकि 237 बसें दस साल से ज्यादा पुरानी हैं। अब इनकी जगह दो से तीन साल पुरानी बसें ही आनंद विहार बस टर्मिनल व कौशांबी बस अड्डे तक जा सकेंगी।
सबसे ज्यादा पुरानी बसें लखनऊ की
लखनऊ क्षेत्र के सात बस डिपो में तकरीबन 1100 बसें हैं। इनमें साधारण, एसी व अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। दस साल पुरानी बसों में सबसे ज्यादा 73 बसें लखनऊ क्षेत्र की हैं। सबसे कम दो बसें गाजियाबाद व तीन बसें आजमगढ़ बस डिपो में है।
विज्ञापन
दिल्ली में घुसीं पुरानी बसें तो नपेंगे क्षेत्रीय प्रबंधक
दिल्ली में यूपी की दस साल पुरानी बसें प्रवेश नहीं कर सकेंगी। अगर पुरानी बसें दिल्ली एनसीआर गईं तो संबंधित बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नपेंगे।