फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   entry of old buses banned in delhi

उत्तर प्रदेश परिवहन की इन बसों को नहीं मिलेगी दिल्ली में एंट्री

Tue, 14 Nov 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Nov 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
entry of old buses banned in delhi
राज्य परिवहन निगम की बस - फोटो : UPSRTC
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दस साल पुरानी बसों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला दिल्ली में बढ़ती धुंध और प्रदूषण के चलते लिया गया है। दिल्ली के लिए रोजाना कुल 797 बसें दिल्ली जाती हैं। इस बाबत परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके मुताबिक प्रदेश भर के बस डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि दस वर्ष पुरानी बसों का संचालन मुरादाबाद तक ही किया जाए। दस साल पुरानी बसों में सबसे ज्यादा साधारण बसें हैं, जो लखनऊ सहित प्रदेश के 20 बड़े शहरों से दिल्ली के लिए रोजाना संचालित हो रही हैं। 560 बसें दस वर्ष जबकि 237 बसें दस साल से ज्यादा पुरानी हैं। अब इनकी जगह दो से तीन साल पुरानी बसें ही आनंद विहार बस टर्मिनल व कौशांबी बस अड्डे तक जा सकेंगी।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा पुरानी बसें लखनऊ की
लखनऊ क्षेत्र के सात बस डिपो में तकरीबन 1100 बसें हैं। इनमें साधारण, एसी व अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। दस साल पुरानी बसों में सबसे ज्यादा 73 बसें लखनऊ क्षेत्र की हैं। सबसे कम दो बसें गाजियाबाद व तीन बसें आजमगढ़ बस डिपो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में घुसीं पुरानी बसें तो नपेंगे क्षेत्रीय प्रबंधक
दिल्ली में यूपी की दस साल पुरानी बसें प्रवेश नहीं कर सकेंगी। अगर पुरानी बसें दिल्ली एनसीआर गईं तो संबंधित बस डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक नपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed