{"_id":"5faa545e1b203d363c22f365","slug":"entrance-allowed-on-300-mbbs-seats-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन, आजमगढ़ व बांदा मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन, आजमगढ़ व बांदा मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटों पर होगा प्रवेश
Tue, 10 Nov 2020 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 300 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिल गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन, आजमगढ़ और बांदा में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर प्रवेश होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन ने तीनों मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
प्रदेश में 22 सरकारी मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा संस्थानों में 2928 एमबीबीएस की सीटों पर प्रवेश होना है। इनमें से 406 ऑल इंडिया कोटा, 21 सेंट्रल पूल और 2460 स्टेट कोटे की हैं। केजीएमयू में बीडीएस की 70 सीटें हैं। इनमें से 9 ऑल इंडिया कोटा, 10 सेंट्रल पूल कोटा और 51 स्टेट कोटे की सीटें हैं। वहीं, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ में 100 और एसआरएन मेडिकल कॉलेज आगरा में 128 सीटों पर ही इस बार भी प्रवेश होगा।
विज्ञापन
दोनों ही मेडिकल कॉलेजों में 150-150 सीटों की क्षमता है। लेकिन यह लगातार दूसरा साल है जब मेरठ मेडिकल कॉलेज को 50 और आगरा को 22 सीटों पर जरूरी मानक पूरे न होने से प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
नीट यूजी 2020 की मेरिट लिस्ट जारी
चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने नीट यूजी 2020 फर्स्ट कांउसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कुल 16,166 अभ्यर्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में हैं। 11 नवंबर को अंतिम परिणाम जारी होगा। इसके बाद 12,13 और 16, 17 नवंबर को प्रवेश प्रक्रिया होगी।