{"_id":"682b9903dc944cf4e501a9e6","slug":"enthusiasm-surged-in-tiranga-yatra-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1211742-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जोश
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में सोमवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारों के उद्घोष और हाथों में तिरंगा लिए हुए यह यात्रा इंदिरानगर से निकाली गई।
यात्रा ए-ब्लॉक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू होकर मीना मार्केट होते हुए भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर संपन्न हुई। इस दौरान माहौल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगा था। यात्रा के मार्ग पर लोगों ने फूल बरसाए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायक ओपी श्रीवास्तव की अगुवाई में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, व्यापारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और फौलादी फैसलों का सुबूत है। मौके पर लोगों के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संदेशों को साझा किया गया। भूतनाथ बाजार के व्यापारियों ने भी यात्रा में शामिल होकर पूरे उत्साह के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, अभिषेक राय, रीना चौरसिया, सुमित खन्ना, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, रामकुमार वर्मा, संजय सिंह राठौड़, अरुण तिवारी, राजेश सिंह गब्बर, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, कौशल शंकर पांडे, अरुण राय, शिवम , अशोक उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, हरिश्चंद्र लोधी, सुनील शंखधर, पूजा जसवानी, राकेश मिश्रा, संदीप पाठक, कृष्ण वीर सिंह बंटू, हरीश अवस्थी, शैलेंद्र वर्मा, शैलेंद्र राय डब्बू, देवेश उपाध्याय, शशांक शेखर गोल्डी, विजय सिंह, मीनाक्षी कलहंस, अर्चना दत्ता, पारुल श्रीवास्तव, मिथिलेश, जैन समाज से अभिषेक जैन, सिंधी समाज से हंसराज जसपाल, गुरुद्वारा समिति से सुरिंदर सिंह समेत अन्य भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।