फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   English-medium students tripled in 10 years

Lucknow News: 10 वर्षों में तीन गुना बढ़ गए अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी

Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
English-medium students tripled in 10 years

विज्ञापन
लखनऊ। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बहुभाषिकता के साथ भारतीय भाषाओं को बढ़ाने की वकालत करती है। इसके लिए प्रयास भी हो रहे हैं, लेकिन स्नातक स्तर पर सिर्फ अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी बढ़ते जा रहे हैं।



लखनऊ विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रभारी डॉ. अनित्य गौरव के मुताबिक परिसर में अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या अब 60 फीसदी तक पहुंच चुकी है। 10 साल पहले यह आंकड़ा महज 20 फीसदी था।
विज्ञापन


लविवि के संबद्ध कॉलेज लखनऊ के साथ सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई और रायबरेली में हैं। हालांकि, इन जनपदों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी 10 फीसदी के ही करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में संख्या और भी अधिक



बीए, बीएससी, बीकॉम में अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या 60 फीसदी के करीब है। बीबीए, एलएलबी ऑनर्स और बीफॉर्मा जैसे पाठ्यक्रमों में यह आंकड़ा 90 फीसदी के पार पहुंच जाता है।

किताबें मिलने भी समस्या

विद्यार्थियों के पास अंग्रेजी भाषा में उत्तर लिखना मजबूरी भी है। अब भी कई विषयों में हिंदी भाषा की उत्कृष्ट पुस्तकें नहीं हैं। वहीं, अंग्रेजी माध्यम की किताबों की पर्याप्त संख्या है। विद्यार्थी इन किताबों से पढ़ाई करते हैं, इस वजह से भी उत्तर अंग्रेजी में लिखते हैं। हालांकि, कई बार अंग्रेजी माध्यम की उत्तर पुस्तिकाओं में भाषा और व्याकरण संबंधी गलतियां काफी ज्यादा रहती हैं।



कोट-



विद्यार्थी हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। प्रश्नपत्र दोनों भाषाओं में रहते हैं। अभिभावक भी बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में ही डालना पसंद कर रहे हैं। इसमें विश्वविद्यालय की कोई भूमिका नहीं रहती है।


- प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि

गुरु़द्वारा श्री गुऱनानक देव जी दरबार में संगत में बैठे श्रद्धालु। अमर उजाला

गुरु़द्वारा श्री गुऱनानक देव जी दरबार में संगत में बैठे श्रद्धालु। अमर उजाला

गुरु़द्वारा श्री गुऱनानक देव जी दरबार में संगत में बैठे श्रद्धालु। अमर उजाला

गुरु़द्वारा श्री गुऱनानक देव जी दरबार में संगत में बैठे श्रद्धालु। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed