फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   English books available for Rs 19, Hindi books for Rs 89

Lucknow News: 19 रुपये में अंग्रेजी, 89 रुपये में हिंदी की किताबें उपलब्ध

Sun, 11 Jan 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 11 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
English books available for Rs 19, Hindi books for Rs 89
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने राजधानी के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई जाने वाली किताबों के अधिकृत मुद्रक, निर्धारित मूल्य और बिक्री केंद्र तय कर दिए हैं। परिषद के अनुसार इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की पुस्तक 19 रुपये में और हिंदी की पुस्तक 89 रुपये में उपलब्ध होगी। सामाजिक विज्ञान की किताब 22 रुपये जबकि विज्ञान विषय की पुस्तक 95 रुपये में मिलेगी। सभी किताबें तय मूल्य पर ही बेची जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुद्रक, मूल्य और दुकानों को चिह्नित कर दिया गया है। लखनऊ में ये किताबें मेसर्स सिंघल एजेंसीज, शीतला बुक एजेंसी, मेहरा सिनेमा, सैनिक पब्लिक स्कूल, पुस्तक वाटिका, नवोदय एजेंसी अमीनाबाद, रमा बुक डिपो, स्टैंडर्ड बुक डिपो और ज्ञान मार्केट में उपलब्ध रहेंगी। निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर विभाग कार्रवाई करेगा और 50 हजार से दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र में केवल अधिकृत मुद्रक और निर्धारित मूल्य की ही पुस्तकें बेची जाएंगी। परिषद के अनुसार मेसर्स सिंघल एजेंसीज की अंग्रेजी की पुस्तकें 17 से 28 रुपये, गणित 87 रुपये, भौतिक विज्ञान 56 से 63 रुपये, रसायन विज्ञान 38 से 82 रुपये, जीवन विज्ञान 87 रुपये, इतिहास 66 रुपये, भूगोल 36 से 66 रुपये, नागरिक शास्त्र 34 से 58 रुपये, समाजशास्त्र 30 से 31 रुपये, अर्थशास्त्र 31 से 42 रुपये, हिंदी 84 रुपये, संस्कृत 63 रुपये और उर्दू 89 रुपये में उपलब्ध होंगी। इसी तरह मेसर्स पीतांबरा मुद्रक की किताबें 21 से 78 रुपये और मेसर्स पायनियर मुद्रक की पुस्तकें 18 से 79 रुपये तक मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed