{"_id":"80b6f85b02ade30fd77ff3ad348c71af","slug":"engineers-transfered-in-water-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां तो कई लोग हो गए इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां तो कई लोग हो गए इधर से उधर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 14 Sep 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
जलकल विभाग के नए महाप्रबंधक ने जोनल अधिशासी अभियंताओं को इधर से उधर कर दिया है।
विज्ञापन
जलकल के महाप्रबंधक आरपी वर्मा ने बताया कि जोन एक में तैनात अधिशासी अभियंता आरसी रघुवंशी को हटाकर यहां पर प्रतीक्षारत आरपी सलूजा को तैनात किया गया है।
जोन तीन में महराजदीन चौधरी को वहां से हटाकर जोन चार भेजा गया है और जोन चार में तैनात संजय सिन्हा को मुख्यालय तैनात किया गया है।
जोन पांच व दो पहले की तरह ही ओपी सक्सेना देखेंगे। जोन छह का काम सचिव व अधिशासी अभियंता राघवेंद्र कुमार के पास है।