फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineer doing nothing to stop the illegal construction

अवैध निर्माण रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे इंजीनियर

Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Nov 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
engineer doing nothing to stop the illegal construction

एलडीए उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने स्वीकार किया कि अभियंता काम नहीं कर रहे।

विज्ञापन


उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए अवैध निर्माण रोकने में लगे प्रत्येक अधीक्षण अभियंता, विहित प्राधिकारी और अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर दिया है।

साफ कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें। इसकी बाकायदा सूची बनाएं और इसमें अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार अभियंताओं का उसमें उल्लेख करें।

इतना ही नहीं अधिकारियों को प्रमाण पत्र भी देना होगा, इनके अलावा क्षेत्र में कोई अवैध निर्माण नहीं है। ये सूची 20 नवंबर तक हर हाल में तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सबसे पहले कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पार्किंग के अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। 20 को उपाध्यक्ष समीक्षा करें और ढिलाई बरतने वाले अभियंताओं पर कार्रवाई होगी।

जारी मेमो में कहा गया कि जनता और मीडिया के जरिए लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अवैध निर्माण बढ़ रहा है। इस स्थिति को चिंताजनक मानते हुए वीसी ने टिप्पणी की कि लगता है कि अभियंता अवैध निर्माण को रोकने के लिए कोई भी काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed