फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enforcement Directorate raid in Agra University.

आगरा विवि में ईडी का छापा: मेडिकल परीक्षा की 300 कॉपियां जब्त, हेराफेरी का हुआ था खुलासा

Sat, 05 Aug 2023 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

मामले में तत्कालीन वीसी विनय पाठक ने हेराफेरी का खुलासा होने पर कॉपियां सुरक्षित रखवा दी थी।
डेविड मारियो की एजेंसी के कर्मचारी से ईडी ने घंटों तक पूछताछ की।

विज्ञापन
Enforcement Directorate raid in Agra University.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छापा मारकर मेडिकल परीक्षा की बदली गई 300 कॉपियों को बरामद किया है। इन कॉपियों में हेराफेरी का खुलासा होने के बाद तत्कालीन कुलपति विनय कुमार पाठक ने सुरक्षित रखवा दी थीं। इसकी पुख्ता सूचना पर विवि पहुंची ईडी की टीम ने कॉपियों को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से परीक्षा कराने वाली एजेंसी के संचालक डेविड मारियो डेनिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बीएएमएस परीक्षा की इन बदली कॉपियों को तत्कालीन वीसी के निर्देश पर डेविड मारियो की एजेंसी के कार्यालय से लाकर सुरक्षित रखवाया गया था। शुक्रवार को ईडी ने डेविड मारियो की एजेंसी के कर्मचारी अमरदीप को राजधानी स्थित अपने जोनल कार्यालय में बुलाकर कई घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान उससे हाइजिया के फॉर्मेसी कॉलेज की काॅपियों के बारे में भी पूछा गया, लेकिन उसने सारा ठीकरा मारियो पर फोड़ दिया। दरअसल, मारियो की एजेंसी में काम करने वाले अमरदीप और दीपक सिंह के ठिकानों पर मारे गए छापों में हाइजिया फार्मेसी कॉलेज की कॉपियां मिलने से जांच का रुख बदल गया है। अब ईडी के अधिकारी मारियो और हाइजिया के संचालकों के बीच कनेक्शन तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 अगस्त तक आ सकती है भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की सूची, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन में फंसा पेंच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्रिकेट वर्ल्ड कप : आईसीसी को भाया लखनऊ का इकाना स्टेडियम, इस स्टेडियम में होने हैं विश्वकप के पांच मैच


आशंका है कि मारियो और हाइजिया के संचालक लकी जाफरी ने साठगांठ कर फार्मेसी कॉलेज के छात्रों की परीक्षा की कॉपियां बदली थी, ताकि उनको अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण कराया जा सके। इसके एवज में प्रत्येक छात्र से लाखों रुपये लेने की आशंका भी है। ईडी के अधिकारी लकी जाफरी से पूछताछ के लिए दोबारा नोटिस देने की तैयारी कर रहे हैं ताकि मारियो के साथ मिलकर रची गई साजिश का खुलासा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed