फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Enemy property was transferred to Uzma's name during the tenure of Municipality Chairman Kamruddin

Lucknow News: पालिका अध्यक्ष कमरुद्दीन के कार्यकाल में उजमा के नाम हुई थी शत्रु संपत्ति

Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 05 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Enemy property was transferred to Uzma's name during the tenure of Municipality Chairman Kamruddin
गोंडा। गोंडा नगर पालिका की अध्यक्ष उजमा राशिद अपने पिता व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मरहूम कमरुद्दीन की सियासी विरासत संभाल रही हैं। रकाबगंज के जिस मकान पर अवैध रूप से कब्जेदारी का उन पर आरोप है, वह शत्रु संपत्ति तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष कमरुद्दीन के कार्यकाल में ही उजमा के नाम की गई थी।
विज्ञापन

दरअसल देश की शत्रु संपत्तियां वर्ष 1967 में संरक्षक शत्रु संपत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार (नई दिल्ली) के नाम हस्तांतरित कर दी गई थीं। वर्ष 2020 में गोंडा के रकाबगंज स्थित शत्रु संपत्ति में किराएदार दिखाकर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। पता चला कि ये शत्रु संपत्ति वर्ष 2001-02 में उजमा के नाम हुई थी। उस समय उजमा के पिता व सपा के वरिष्ठ नेता रहे कमरुद्दीन ही गोंडा नगर पालिका के अध्यक्ष थे। जांच में आरोप सही पाए जाने पर 15 जून 2023 को प्रशासन ने इस शत्रु संपत्ति को सील कर दिया था। इसके बाद उजमा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र का कहना है कि भाजपा के दबाव में प्रशासन व पुलिस ने जाल बिछाकर निर्विवाद महिला को जेल भेजने का काम किया है। ऐसा करके लोकसभा चुनाव प्रभावित करने की साजिश की गई है। जनता भी सबकुछ जान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन का कहना है कि पुलिस और प्रशासन सपा के लोगों का चुन-चुनकर उत्पीड़न कर रहा है। भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव के समय गिरफ्तारी कराई गई है। समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इसके लिए प्रदेश स्तर तक लिखापढ़ी की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई कर रहा है। शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जे के मामले में पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई है। राजनीति से प्रेरित होने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed