फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   endoscopi facility for kids in kgmu

Lucknow News: केजीएमयू में बच्चों को भी मिलेगी इंडोस्कोपी की सुविधा

Fri, 31 Mar 2023 07:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
endoscopi facility for kids in kgmu
- पीडियाट्रिक विभाग में 55 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएगी इंडोस्कोपी मशीन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। केजीएमयू में अब पीडियाट्रिक इंडोस्कोपी की सुविधा शुरू होने जा रही है। बच्चों को जल्द ही यहां सुविधा मिलने लगेगी। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि शासन से इसके लिए संस्थान को 55 लाख रुपये मिले हैं। इंडोस्कोपी मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी साल यह काम करने लगेगी।


इंडोस्कोपी मशीन विशेष प्रकार की सुविधा है, जिसमें लचीली ट्यूब मरीज के पेट में डाली जाती है। इसके सिरे पर एक कैमरा लगा रहता है। इस कैमरे के माध्यम से डॉक्टर मरीज के पेट की स्थिति को स्क्रीन पर देख सकते हैं। इससे इलाज में काफी आसानी हो जाती है। अभी तक माना जाता था कि पेट संबंधी गंभीर बीमारियां सिर्फ वयस्कों को ही होती हैं। अब बच्चों में भी काफी समस्याएं देखी जा रही हैं। अभी तक जरूरत पड़ने पर वयस्कों की इंडोस्कोपी मशीन से ही बच्चों की जांच हो जाती है। हालांकि इसकी काफी सीमाएं होती हैं। इसे देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। विभाग में इसके साथ ही लीड ईसीजी का एक सिमुलेटर और एलईडी फोटो थेरेपी के 10 उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं। इनका उपयोग विभाग में मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed