फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encroachment on school playground, how to enhance sports talent

Lucknow News: विद्यालय के खेल मैदान पर अतिक्रमण, कैसे निखरे खेल प्रतिभा

Thu, 13 Jun 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on school playground, how to enhance sports talent
विद्यालय के खेल मैदान पर अतिक्रमण, कैसे निखरे खेल प्रतिभा
विज्ञापन

मैदान में व्याप्त गंदगी से छात्रों को हो रही परेशानी, नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
गिलौला (श्रावस्ती)। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला का खेल मैदान अतिक्रमण की चपेट में है। कस्बे के एकमात्र इस मैदान में न सिर्फ बाजार का कूड़ा फेंका जा रहा है बल्कि घरों का गंदा पानी भी यहीं गिर रहा है। ऐसे में जहां खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका नहीं मिल रहा है। इससे विद्यालय के बच्चों को परेशानी हो रही है।
गिलौला के रोडवेज बस स्टेशन के पीछे गौरीशंकर टंडन नेहरू स्मारक इंटर काॅलेज का खेल मैदान है। बाउंड्रीवॉल न होने से यह न सिर्फ आवारा पशुओं की चारागाह बना है बल्कि सीएचसी का मेडिकल कचरा व कस्बे का कूड़ा भी यहां फेंका जा रहा है। यहीं सीएचसी सहित बाजार व घरों का गंदा पानी यहां एकत्र होता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले छात्रों को न सिर्फ आवागमन में परेशानी होती है बल्कि इससे उठने वाली बदबू के कारण पठन-पाठन भी प्रभावित है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आनंद पटवा, गगन मदेशिया, बिन्नू जायसवाल व अभय श्रीवास्तव बताते हैं कि मैदान में गंदगी व जलभराव के कारण झाड़ियां उग चुकी हैं। वहीं अंकुर गुप्ता, गौरव गुप्ता, आजाद तिवारी, पारुल मदेसिया व सत्यम श्रीवास्तव का आरोप है कि कई बार विद्यालय प्रबंध समिति को अवगत कराया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसा कोई मद नहीं है जिससे यहां का उच्चीकरण करवा पाए। ग्रामप्रधान, बीडीओ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed