फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encroachment drive carried out in many areas, encroachments removed

Lucknow News: कई इलाकों में चला अतिक्रमण अभियान, हटाए गए कब्जे

Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Encroachment drive carried out in many areas, encroachments removed
नगर निगम ने हटाए कब्जे।
लखनऊ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को भी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क पटरी से कब्जे हटाए गए और दो ट्रक सामान भी जब्त किया गया। प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि जोन एक में अभियान चारबाग से बार्लिंगटन चौराहा होते हुए बापू भवन तक तथा परिवर्तन चौक, शनिदेव मंदिर, मोती महल और सहारागंज स्थित जल निगम कार्यालय तक चला। इस दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मवैया रेलवे छत्ता पुल से चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे होते हुए केकेसी तक और गीतापल्ली स्थित ईको गार्डन के पास बने शेल्टर होम तक 15 ठेले, छह गुमटी और चार काउंटर हटाए गए।
विज्ञापन


प्रतिबंधित पॉलिथीन पर वसूला जुर्माना


जोन सात के जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर अरविंदो पार्क के आसपास, मुंशीपुलिया चौराहा, इंदिरानगर सेक्टर-12 व 13 में अभियान चला। इस दौरान मेडिसिन सेंटर, कृष्णा फूड एंड कैफे, दुर्गा कचौड़ी भंडार तथा भोजनालय में प्रतिबंधित पाॅलिथीन मिलने पर 22000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन पांच की टीम ने भी चार हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed