{"_id":"5d18fd928ebc3e3c957a657d","slug":"encroachment-ambedkar-nagar-desk-news-lko4681614187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक, हटाए गए दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक, हटाए गए दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्र में रविवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक चला। पोस्ट आफिस से बसखारी रोड तक चले अतिक्रमण विरोधी अभियान में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही नगर पालिका व राजस्व विभाग की फौज सड़क पर उतर पड़ी।
दो दर्जन से अधिक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी मशीन द्वारा ढहा दिया गया। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले 17 अतिक्रमणकारियों से 43 हजार रुपये की वसूली की गई। प्रशासन के अनुसार आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।
गौरतलब है कि नगर के अति व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल पोस्ट आफिस, जमालपुर चौराहा, सरायचौक क्षेत्र में लंबे समय से जाम के संकट से जूझ रहा है। दरअसल सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर लोगों ने अस्थाई व स्थाई अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
सड़क के संकरा हो जाने से लगभग प्रत्येक समय लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लंबे समय से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग चली आ रही थी। बीते दिनों मामला जिलाधिकारी राकेश मिश्र के संज्ञान में लाया गया।
डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए जाने का निर्देश दिया। दो दिन पहले नगर में बाकायदा लाउडस्पीकर से एलान कराकर चेतावनी दी गई कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं ही हटा लें।
ऐसा न करने पर अभियान के दौरान उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। चेतावनी के बाद कुछ ने तो स्वयं अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन ज्यादातर ने ऐसा नहीं किया।
इस बीच रविवार दोपहर अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम दीवदयाल वर्मा व सीओ अमरबहादुर के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद व राजस्व विभाग की भारीभरकम फौज जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतर पड़ी। शुरुआत पोस्टआफिस क्षेत्र से की गई।
जमालपुर चौराहा होते हुए बसखारी रोड तक चले अभियान में दो दर्जन से अधिक स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इसमें सड़क के किनारे नाली पर बनी सीढ़ी के साथ साथ घरों व दुकानों के छज्जे भी शामिल रहे।
चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले 17 दुकानदारों से 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। अभियान की जानकारी मिलते ही कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।
एसडीएम देवीदयाल वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। आगे भी अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहेगा। सोमवार को सराय चौक क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।