फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   encounter in sitapur, one dead

सीतापुर में इनामी बदमाश का एनकाउंटर, ग्राम प्रधान की हत्या का था मुख्य आरोपी

Thu, 08 Feb 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 Feb 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
encounter in sitapur, one dead
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश - फोटो : amar ujala
सीतापुर पुलिस ने प्रधान निर्मल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी व इनामी बदमाश मनोज सिंह का बुधवार रात एनकाउंटर कर दिया। मौके से दूसरा बदमाश भाग निकला। गोली लगने से एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाइक लूट की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस ने लूटी हुई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन


सीतापुर शहर कोतवाली पुलिस को रात एक बजे के करीब सूचना मिली कि बाइक लूटकर कुछ लोग भागे हैं। इस पर पुलिस ने पूरे जिले में चेकिंग अभियान लगाया। हरिहरपुर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया, जबकि दूसरा भाग निकला।
विज्ञापन


बदमाशों के हमले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिक कुमार तिवारी घायल हुए हैं। मारा गया अपराधी मनोज सिंह तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरेया कला का निवासी था। वह इसी ग्राम के प्रधान निर्मल सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी थी। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में पुलिस के कब्जे से ग्रामीणों ने छुड़ाया था

encounter in sitapur, one dead
एनकाउंटर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रधान की हत्या में वांछित मुख्य आरोपी मनोज सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसईडीह गांव में राम सिंह के घर दबिश दी और मनोज को दबोच लिया। इसी बीच राम सिंह ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच मनोज सिंह पुलिस के जवानों को धक्का देकर निकल भागा। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से भागकर वहां से जान बचाई। तब तक क्राइम ब्रांच का सिपाही सोनेंद्र गुर्जर व तालगांव थाने का सिपाही शशि मलिक घायल हो चुके थे। पुलिस इसके बाद नाकेबंदी कर उसकी तलाश में जुटी थी।

ढाई महीने पहले की थी प्रधान की हत्या
28 नवंबर 2017 को तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मोहरैया कलां के प्रधान निर्मल सिंह की परसेंडी रेलवे स्टेशन के निकट गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के ही मनोज सिंह समेत अन्य के खिलाफ तालगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मनोज सिंह पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed