{"_id":"5f3598d11b08151dc54a3e2d","slug":"encounter-in-mohanlalganj-25-thousand-rewardee-crook-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
Fri, 14 Aug 2020 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:17 AM IST
घायल बदमाश...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र मैं बृहस्पतिवार रात करीब 12:00 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ मे सीतापुर का रहने वाला 25000 का इनामी बदमाश इजराइल घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
डीसीपी साउथ रईस अख्तर के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और लॉकडाउन के दौरान मोहनलालगंज क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम संयुक्त रूप से अतरौली मोड़ पर वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आता दिखा।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से बदमाश इजराइल घायल हो गया। इजरायल सीतापुर के आलमपुर का रहने वाला है। उस पर 25000 का ईनाम है। मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ में इनामी बदमाश को दबोचने वाली टीम को 25000 का ईनाम भी दिया।
लखनऊ और सीतापुर में दर्जन 17 मुकदमे
एडीसीपी सुरेश चंद रावत के मुताबिक इजराइल के खिलाफ लखनऊ और सीतापुर में 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्यवाही हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन शुक्ला के मुताबिक इसराइल पर सीतापुर, मड़ियांव, अलीगंज, बीकेटी मे मुकदमे दर्ज हैं। उधर गुडंबा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात को 25000 के इनामी संतोष कुमार सिंह को दबोच लिया। संतोष कुमार सिंह सीतापुर का रहने वाला है।