{"_id":"5eb629888ebc3e90343d602e","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-bahraich-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल, कोतवाल और चौकी इंचार्ज समेत तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल, कोतवाल और चौकी इंचार्ज समेत तीन को लगी गोली
Sat, 09 May 2020 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 09 May 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा बाजार के पास भाग रहे दो इनामी बदमाशों और पुलिस टीम के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए।
बदमाशों की फायरिंग में कैसरगंज कोतवाल और चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मौके के लिए रवाना हो गए। कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा बाजार के पास इनामी बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलने पर कैसरगंज थाने के कोतवाल संजय सिंह, गंडारा चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश त्रिपाठी व सिपाही मनीष यादव ने पैनाघाट तिराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी बिना नंबर की बाइक से सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम के रोकने का प्रयास करने पर दोनों भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश बौखला गए। अपने को पुलिस टीम के शिकंजे में फंसता देख बदमाशों ने टीम पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की। पुलिस की फायरिंग में दो इनामी बदमाशों के पैर में गोली लगी।

करीब आधे घंटे तक चली फायरिंग में पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा। इनकी पहचान कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुरवा निवासी राजू (24) और खाले टेपरहा निवासी दुल्ला (27) के रूप में हुई। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार खोखे, पांच कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विपिन कुमार मिश्र घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। एसपी ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में कोतवाल, चौकी इंचार्ज और सिपाही के हाथ में गोली लगी है।
सभी घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाश गोवध अधिनियम के तहत वांछित थे और लगभग तीन साल से फरार चल रहे थे।