फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encounter between history-sheeter and police, bullet shot in right leg

Lucknow News: हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली

Sun, 02 Jun 2024 05:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Encounter between history-sheeter and police, bullet shot in right leg
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस और एक शातिर लुटेरे व हिस्ट्रीशीटर के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक स्कूटी और तमंचा मिला है। आरोपी ने बृहस्पतिवार को ठाकुरगंज इलाके में एक महिला के कान से बाली लूटी थी।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को ठाकुरगंज के हरिपुर इलाके में आशा देवी नाम की महिला से बिना नंबर की स्कूटी सवार बदमाश ने कान की बाली लूटी थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस बदमाश की पहचान में लगी थी। शनिवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि उक्त बदमाश ग्रीन कॉरिडोर के पास मौजूद है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो स्कूटी सवार लुटेरा भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश बरावन कला के पास स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव और एसीपी चौक राजकुमार पहुंच गए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम दुबग्गा निवासी कलीम बताया। मौके से पुलिस को बिना नंबर की स्कूटी, एक तमंचा, खोखा, कारतूस और लुटेरे की जेब से लूटी गई बाली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मुकदमे पहले से हैं दर्ज
डीसीपी ने बताया कि बदमाश कलीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी सहित 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इंदिरानगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी अकेले ही लूट की वारदात को अंजाम देता था। शहर के अलग-अलग इलाकों में किराये पर कमरा लेकर रहता था। पकड़े जाने के डर से कुछ समय के बाद कमरा बदल देता था। कुछ दिनों से आरोपी दुबग्गा अपने मूल निवास पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed