फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employment fraud in Uttar Pradesh

यूपी में शिक्षक भर्ती के नाम पर हुआ ये फर्जीवाड़ा

Sun, 04 Oct 2015 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर Updated Sun, 04 Oct 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
employment fraud in Uttar Pradesh

बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण किए बिना ही प्रा. विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षक पद पर सीधे तैनाती के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। परिषदीय विद्यालयों में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


फार्म के साथ सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों से 300 व एससी/एसटी आवेदकों से 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट व ऑनलाइन भुगतान ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम पर कराया जा रहा था।
विज्ञापन


इस फर्जीवाड़े का शनिवार को खुलासा होने पर आवेदकों ने उच्चाधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि ऐसी किसी नौकरी के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं।

वेबसाइट पर मांगे गए गए आवेदन

employment fraud in Uttar Pradesh

बीते दिनों एक वेबसाइट पर ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम से प्रधानाचार्य, शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें प्रधानाचार्य के 5131 पद, शिक्षक के 10 हजार 262 व चतुर्थ श्रेणी के लिए 5 हजार 131 पद दर्शाए गए।

प्रधानाचार्य पद के लिए स्नातक व समकक्ष उत्तीर्ण, शिक्षक के लिए इंटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 8वीं पास अर्हता मांगी गई। प्रधानाचार्य को 19,500 रुपये प्रतिमाह, शिक्षक के 15 हजार व चतुर्थ श्रेणी के लिए 7 हजार रुपये का वेतन बताया गया।

17 अक्तूबर तक ऑनलाइन व 20 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने के साथ ही डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का भी निर्देश दिया गया। जिले के 500 से अधिक युवाओं ने आवेदन भी कर दिया। बीएसए राजबहादुर ने बताया कि शासन से ऐसा कोई आवेदन नहीं निकला है। यह पूरी तरह फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed