{"_id":"686444c57f8cddcb0a051b66","slug":"employment-fair-on-10th-counseling-of-participating-candidates-will-be-done-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1274561-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोजगार मेला 10 को, प्रतिभागी अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोजगार मेला 10 को, प्रतिभागी अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग
Wed, 02 Jul 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला 10 को, प्रतिभागी अभ्यर्थियों की होगी काउंसिलिंग
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में 10 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेले के साथ कार्यशाला की शुरुआत होगी। रोजगार मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। उन्हें निजी कंपनियों की जरूरतें, पॉलिसी व अन्य के बारे में जानकारी दी जाएगी।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनियों की ओर से मिलने वाले फीडबैक में कई तरह की बात सामने आती हैं। कौशल क्षमता और भाषा पर अच्छी पकड़ न होने की वजह से विद्यार्थी साक्षात्कार में सफल नहीं होते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को कार्यशाला में मदद मिलेगी। कार्यशाला में संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, सुजलान, वीविंग व अन्य कंपनियां शामिल होंगी।