{"_id":"68a635ca3dcc185afc0e6031","slug":"employment-fair-in-government-iti-today-more-than-250-posts-will-be-recruited-lucknow-news-c-13-lko1070-1345319-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला आज, 250 से अधिक पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला आज, 250 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
लखनऊ। आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग या स्नातक की पढ़ाई के साथ फील्ड वर्क का अनुभव रखने वाले युवाओं के पास फील्ड टेक्नीशियन जैसे पदों पर नौकरी पाने का अवसर है। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले में ब्लिंकिट, एलआईसी, मेधज टेक्नो, न्यू पावर सिस्टम सहित अन्य कंपनियों की ओर से 250 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि मेधज टेक्नो कंपनी फील्ड टेक्नीशियन के 200 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए आईटीआई पास व 18 से 35 वर्ष के युवा योग्य होंगे। चयनितों को 25 हजार रुपये महीने तक का वेतन मिलेगा। न्यू पावर सिस्टम कंपनी फील्ड सर्विस इंजीनियर के 10 पदों पर भर्ती करेगी। आईटीआई के साथ एक साल की अप्रेंटिसशिप करने वाले युवा इसके लिए योग्य होंगे। चयनितों को 12 हजार रुपये महीना वेतन मिलेगा।
ब्लिंकिट में डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के 50 पदों पर भर्ती ली जाएगी। 18 से 40 वर्ष के लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चयन होने पर 15 हजार रुपये महीना तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
एलआईसी कंपनी में इंश्योरेंस एजेंट के पदों पर भर्ती होगी। यहां काम के आधार पर वेतन मिलेगा। प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि सभी नौकरियां लखनऊ व आसपास के जिलों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल होकर इसका लाभ ले सकेंगे।