फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees warn bjp government over old pension scheme.

UP News: पुरानी पेंशन बहाली लोकसभा चुनाव में बनेगा राजनीतिक मुद्दा, कर्मचारियों ने सरकार को चेताया

Wed, 28 Jun 2023 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 28 Jun 2023 11:34 AM IST
सार

पूरे प्रदेश से राजधानी में जुटे कर्मचारियों ने सरकार को चेताया और चेतावनी देते हुए कहा कि मांगों की अनदेखी कर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Employees warn bjp government over old pension scheme.
रैली को संबोधित करते कर्मचारी नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्मचारी संगठनों ने एलान किया है कि पुरानी पेंशन बहाली की शर्त पर ही सरकार से बात की जाएगी। चारबाग रेलवे स्टेडियम में पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की ओर से हुई हुंकार महारैली में यह घोषणा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को लोकसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली को राजनीतिक मुद्दे के तौर पर देखना चाहिए। कर्मचारी उस पार्टी को वोट दें, जो पुरानी पेंशन बहाली की बात करे। महारैली में पूरे प्रदेश से हजारों कर्मचारी शामिल हुए।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इं. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि जब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद थे तो उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए केंद्र को पत्र लिखा था। लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पत्र लिखा था। फिर सत्ता में आने के बाद ये अपनी बातों को कैसे भूल गए? 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - समान नागरिक संहिता और पसमांदा मुस्लिम बनेंगे बीजेपी के चुनावी हथियार, पीएम मोदी ने दिया एजेंडा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर रोक, आदेश जारी


उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि मांगों की अनदेखी कर कर्मचारियों को हड़ताल के लिए बाध्य किया जा रहा है। 55 जिलों में पेंशन-रथ यात्रा के दौरान राज्य कर्मचारियों, केन्द्रीय कर्मचारियों, शिक्षकों, निगम व निकाय कर्मचारी बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। इससे यह बात साफ हो रही है कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली से कम पर किसी समझौते को तैयार नहीं हैं।

महारैली के दौरान कर्मचारियों को धूप व उमस ने परेशान किया। स्टेडियम में लगे पेड़ों के नीचे खड़े होकर नेताओं के भाषण सुने। पंडाल में बैठे लोगों के भी पसीने छूट गए। महारैली को राष्ट्रीय संयोजक और ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नेता कामरेड योगेश त्यागी, शिवबरन सिंह यादव, इं. एनडी द्विवेदी, विवेक कुमार, उमाशंकर सिंह, डॉ. नरेश, राजेश पाल, अमरजीत मिश्रा, नितिन सिंह और प्रेम कुमार मिश्रा समेत कई कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

छह राज्यों में लागू हो चुकी है पुरानी पेंशन
कन्फेडेरशन के राष्ट्रीय सचिव एसबी यादव ने कहा कि विभिन्न राज्यों में हुए आंदोलनों के चलते छह राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है। अगर केन्द्र सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांग को स्वीकार नहीं करती है तो अगले लोकसभा चुनाव में अंजाम भुगतना होगा। शिक्षक नेता सुशील पांडेय ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है, इसे हर हाल में हासिल करेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed