फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees protesting will decide on strike.

पुरानी पेंशन बहाली: मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद कर्मचारियों व शिक्षकों की हड़ताल स्थगित

Wed, 24 Oct 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Oct 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
employees protesting will decide on strike.
मुख्यमंत्री योगी से बैठक के बाद कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के बाद कर्मचारी-शिक्षक-अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने बृहस्पतिवार से तीन दिनी हड़ताल को दो महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। मंच की मांग पर विचार और फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन


इस समिति में अधिकारियों के अलावा कर्मचारियों के दो प्रतिनिधि मंच के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा और संयोजक हरिकिशोर तिवारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी दो महीने में रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आश्वासन और फैसले के बाद मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय के अनुरोध पर मंच की प्रदेश कार्यकारिणी ने बुधवार दोपहर बाद बैठक की और हड़ताल को दो महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया। हालांकि मंच के नेताओं ने दोहराया है कि उन्हें पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा। हड़ताल कल बृहस्पतिवार से होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. पाण्डेय ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली मंच का कहना है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (नवीन पेंशन योजना) के क्रियान्वयन में कई कठिनाइयां हैं। इसमें कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाले लाभ स्पष्ट नहीं हैं। इस प्रणाली के लागू होने से अनिश्चितता की तरफ भी मंच के पदाधिकारियों ने ध्यान आकृष्ट किया है।

पूर्व की तरह सुनिश्चित पेंशन और सेवानिवृत्ति का मिले लाभ

यह भी मांग की गई है कि सेवानिवृत्त के बाद राज्यकर्मियों को 1 अप्रैल 2005 से पूर्व की भांति सुनिश्चित पेंशन और सेवानिवृत्ति के लाभ मिलने चाहिए। इसके लिए पूरी स्थिति की समीक्षा की मांग की गई। इस सब बिन्दुओं पर विचार-विमर्श के बाद समिति गठित करने का फैसला किया गया। यह समिति सभी संबंधित पक्षों और अन्य से बातचीत करके दो महीने में अपनी सिफारिश शासन को उपलब्ध कराएगी।

ये होंगे इस समिति में शामिल
अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक- अध्यक्ष
अध्यक्ष, पेंशन फंड रेग्युलेटरी डवलपमेंट अथारिटी (पीएफआरडीए) की सहमति के उपरांत उनका एक प्रतिनिधि -सदस्य
अपर मुख्य सचिव, नियोजन - सदस्य
अपर मुख्य सचिव, वित्त-सदस्य
प्रमुख सचिव - न्याय सदस्य
निदेशक पेंशन - सदस्य सचिव
डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा - विशेष आमंत्रित सदस्य
हरिकिशोर तिवारी - विशेष आमंत्रित सदस्य (समिति की आवश्यकतानुसार अन्य लोग भी आमंत्रित किए जाएंगे।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed