सिर्फ 12 दिन का बोनस देने पर शिक्षकों में रोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने एक माह के बजाय केवल 12 दिनों का बोनस देने पर सरकार की आलोचना की है।
शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. महेंद्र नाथ राय के अनुसार राज्य कर्मचारियों के बोनस का भुगतान 10 अक्तूबर 2013 को घोषित किया गया।
इसकी अधिकतम सीमा 3500 रुपये की परिकल्पित परिलब्धि मानकर 30 दिनों के लिए 3454 रुपये अनुमन्य किए गए हैं।
यह परिकल्पित परिलब्धि पाँचवे वेतनमान के आधार पर जब बनी थी, तब प्रदेश में न्यूनतम वेतन 2526 रुपये तक था।
वर्तमान में सरकार द्वारा प्रदत्त छठवें वेतन आयोग के अनुसार भी न्यूनतम वेतन की गणना को महंगाई के सापेक्ष बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है।