फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employees chased and beat auto driver at CNG pump

Lucknow News: सीएनजी पंप पर कर्मचारियों ने ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटा

Thu, 04 Jul 2024 06:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Employees chased and beat auto driver at CNG pump
लखनऊ। सीएनजी पंप पर बुधवार सुबह कर्मचारियों ने ऑटो चालक को दौड़ाकर झाड़ू से पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर सैरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी पीयूष मिश्रा ऑटो चलाते हैं। उनके मुताबिक सुबह 11.30 बजे वह आईआईएम रोड स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने गए थे। पंप पर काफी भीड़ थी। आरोप है कि पंपकर्मी सीताराम, लक्ष्मण और संतोष उनके बाद आए लोगों के ऑटो में गैस भर रहे थे। इसका विरोध करने पर तीनों गाली-गलौज करने लगे। फिर दौड़ा-दौड़ाकर झाड़ू से उन्हें पीटा। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में बताया कि पीयूष पहले सीएनजी डलवाना चाह रहे थे। विरोध पर पंप में आग लगाने की धमकी दी थी। इस कारण विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed