फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employees and teachers to go on strike over old pension issue.

पुरानी पेंशन बहाली: बैठक में नहीं सुलझा मामला, कर्मियों-शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

Tue, 18 Dec 2018 01:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Dec 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
employees and teachers to go on strike over old pension issue.
demo pic

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन बहाली मंच और अधिकारियों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद मंच के पदाधिकारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर समय से पहले हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मंच के मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशन निदेशालय को इस मामले से संबंधित 1.20 लाख ई-मेल मिले हैं। इससे मंच की मुहिम को बल मिला है।

विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में शामिल अधिकारियों ने नई पेंशन नीति को कर्मचारी और शिक्षकों के हित में बताया। समिति का कहना है कि केंद्र ने नई पेंशन योजना में कई संशोधन किये हैं, जिससे कर्मचारी शिक्षकों को लाभ होगा, लेकिन मंच के नेता अपनी पुरानी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


आगामी जनवरी महीने की शुरुआत में प्रदेश का दौरा कर जनजगारण अभियान के बाद अंतिम सप्ताह में जनपद मुख्यालयों, राजधानी में एक दिवसीय धरना और शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उच्चाधिकार समिति की बैठक कर फरवरी के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय है, लेकिन मंच इससे पहले भी हड़ताल का निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंघल की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव नियोजन दीपक त्रिवेदी, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, निदेशक पेंशन रंजन मिश्रा, मंच के संयोजक हरिकिशोर तिवारी और अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे।

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने की 20 को रैली की घोषणा

उधर, संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस संबंध में 20 दिसंबर को ईको गार्डेन में पेंशन बचाओ रैली के आयोजन का एलान किया। उन्होंने प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों से कहा कि सरकार की ओर से पेंशन को लेकर गठित समिति का बहिष्कार करेंगे।

महासचिव आरके निगम ने कहा कि 20 दिसंबर को बड़ी तादात में शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर योगेश त्यागी, सुशील पांडे, विनय कुमार सिंह, जुबैर अहमद मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed