फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employee on exam duty should give wellness certificate

एसईई: स्टूडेंट्स नहीं परीक्षा ड्यूटी वाले कर्मचारी देंगे कोरोना संबंधी स्व घोषणा पत्र

Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Employee on exam duty should give wellness certificate
एसईई : परीक्षा ड्यूटी वाले कर्मचारी देंगे कोरोना घोषणा पत्र
विज्ञापन

छात्रों को छूट, सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग होगी
अक्षय कुमार
जेईई मेन व एकेटीयू की मुख्य परीक्षा की तरह 20 सितंबर को प्रस्तावित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में स्टूडेंट्स को नहीं बल्कि परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र देना होगा। इसमें उन्हें बताना होगा कि उन्हें सर्दी, खांसी, जुकाम के कोई लक्षण तो नहीं हैं। पिछले 14 दिनों में उन्होंने कोई यात्रा तो नहीं की है। उनके परिवार या किसी अन्य परिचित को कोरोना तो नहीं हुआ, जिसके वो संपर्क में रहे हों।
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। परीक्षा करा रहे एकेटीयू की ओर से जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से कोरोना संबंधी स्वघोषणा पत्र लिया जाएगा। वो ग्लब्स और मास्क पहनकर ड्यूटी करेंगे। वहीं केंद्रों को विद्यार्थियों की हाथ से चेकिंग न करने को कहा गया है। विद्यार्थियों को अपना मास्क पहनकर और सैनिटाइजर लेकर आने को कहा गया है। केंद्र पर भी सेनिटाइजर की व्यवस्था होगी। पारदर्शी पानी की बोतल लाने को कहा गया है। विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। विद्यार्थियों में कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी। हर पाली के बाद कमरों का सैनिटाइजेशन होगा।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर आइसोलेशन रूम बनाए जाने की अनिवार्यता की गई है। परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग में जिन अभ्यर्थियों का शारीरिक ताप 99.4 से अधिक होगा उन्हें 15 मिनट बाद पुन: स्क्रीनिंग करानी होगी। यदि पुन: शारीरिक ताप अधिक होगा तो अभ्यर्थी को आइसोलेशन रूम में परीक्षा देनी होगी। एसईई के समन्वयक प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि आइसोलेशन रूम में पर्यवेक्षण का कार्य करने वाले कक्ष पर्यवेक्षक को पीपीई किट पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को फालो करवाने के लिए प्रत्येक शिफ्ट के मध्य एक घंटे का अंतराल रखा गया है। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9 से 11 बजे तक होगी। दूसरी दोपहर 12 से 03 बजे तक और तीसरी 03.45 से शाम 6.15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा में 1.62 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार देर शाम तक यूजी में 145478 और पीजी में 13756 विद्यार्थियों ने अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑब्जर्वर व नोडल प्रभारी रवाना
एसईई के लिए देशभर में 206 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी के बाहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, देहरादून, पटना, भोपाल, जयपुर, रांची, रुड़की में सेंटर बनाए गए हैं। जहां परीक्षा आयोजित कराने के लिए विवि के अपने ऑब्जर्वर व नोडल प्रभारी तैनात किए हैं। यूपी के बाहर के अधिकतर ऑब्जर्वर व प्रभारी शुक्रवार को रवाना हो गए। जो परीक्षा की पूरी निगहबानी करेंगे।

चैटबॉट बताएगा सेंटर, परीक्षा परिणाम भी
प्रवेश परीक्षा करा रहे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने इस बार परीक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों के लिए चैटबॉट डवलप किया है जो विद्यार्थी को अपडेट सूचना उपलब्ध कराएगा। विद्यार्थी नंबर +91 522 233 6810 पर एडमिट कार्ड या माई सेंटर टाइप करेंगे तो उनको पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं इस बार विद्यार्थियों को रिजल्ट भी चैटबॉट पर मिलेगा और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed