फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employee fled from factory with gold worth 35 lakh In Lucknow Police registered case and searching for him

भरोसे का घोंट दिया गला: 35 लाख का सोना लेकर कर्मचारी फुर्र, मालिक ने दर्ज कराया केस; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 01 Nov 2025 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 06:46 PM IST
सार

राजधानी में एक कर्मचारी मालिक की गैर मौजूदगी में कारखाने से 35 लाख का सोना लेकर फुर्र हो गया। घर जाने पर पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंचा। पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
employee fled from factory with gold worth 35 lakh In Lucknow Police registered case and searching for him
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र स्थित जेवर कारखाने में काम करने वाला कर्मचारी सूरज गोस्वामी 400 ग्राम सोना लेकर भाग गया। वह बाराबंकी के घुंघटेर गोसाईनपुरवा का रहने वाला है। कारखाना के मालिक ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल निवासी तपन मन्ना मौजूदा समय में अमीनाबाद के जूते वाली गली में किराये के मकान में रहकर जेवर बनाने का कारखाना चलाते हैं। उनके मुताबिक, सूरज उनके कारखाने में काम करता था। 24 अक्तूबर को तपन अपने एक दोस्त के घर दावत में गए थे। रात करीब 11.30 बजे जब वह लौटे तो सूरज गायब था। कारखाने का सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान मिलाने पर तपन को 400 ग्राम सोना (18 कैरेट) गायब मिला। 
विज्ञापन


उन्होंने फौरन सूरज को फोन किया। इस पर उसका मोबाइल फोन बंद था। 26 अक्तूबर को तपन सूरज के गांव भी गए तो पता चला कि सूरज घर नहीं आया है। इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद ने बताया कि तपन की तहरीर पर शुक्रवार को सूरज के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूरज की तलाश में लगी है। पीड़ित के अनुसार गायब हुए सोने की कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed