तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर की कराई इमरजेंसी लैंडिंग, चालक समेत चार लोग सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के फुरसतगंज हवाई अड्डे से पावर ग्रिड का सर्वे कर वापस लखनऊ जा रहे हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने थाना रुदौली क्षेत्र के ग्राम बहरास के एक मैदान पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। हेलिकॉप्टर में सवार चालक समेत चार लोग सुरक्षित हैं। चालक के अनुसार, उनके हेलिकॉप्टर से आयल लीक हो रहा था।
सोमवार को रायबरेली के फुरसतगंज हवाई अड्डे से सुबह कैप्टन संजीव कुमार हेलिकॉप्टर में तीन अधिकारियों को लेकर फुरसतगंज से अयोध्या के सोहावल पॉवर ग्रिड का हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे। सर्वे कर वापस जाते समय अचानक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई।
खराबी आने के बाद हेलिकॉप्टर एलएसडीपी स्कूल गौरियामऊ के ऊपर कई राउंड घूमता रहा। विद्यालय के बच्चे काफी उत्सुक होकर देखते रहे। हेलिकॉप्टर में आई खराबी के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए कोतवाली रुदौली के बहरास गांव के मैदान में हेलिकॉप्टर को सकुशल उतार दिया।
एसडीएम ने बताई ये बातें
हेलिकॉप्टरकी इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही कोतवाली रुदौली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसको सुरक्षा घेरे में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा।
हेलिकॉप्टर को सही करने के लिए तकनीकी टीम आ रही है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पावर ग्रिड के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। इसमें सवार पायलट व पावरग्रिड के इंजीनियर समेत चार लोग सुरक्षित हैं।
कैप्टन संजीव कुमार ने बताया कि ऑयल लीक होने के कारण हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी में उतारना पड़ा। बताया कि रायबरेली के फुरसतगंज हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी थी।