फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   emergency landing of flight in pakistan

शारजाह से लखनऊ आ रही फ्लाइट की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
emergency landing of flight in pakistan
शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट पर कराई गई। ऐसा एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से किया गया। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में विमान अहमदाबाद रवाना किया गया, जहां से यात्री लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन

इंडिगो की फ्लाइट 6ई-1412 शारजाह से रात 1.50 बजे उड़ान भरकर सुबह 6.45 बजे लखनऊ पहुंचती है, लेकिन मंगलवार को यह अमौसी एयरपोर्ट नहीं पहुंची। इसे कराची एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि विमान के यात्री लखनऊ निवासी हबीबुर्रहमान अली रजा (67) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। केबिन क्रू ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी। इसके बाद अनुमति मिलने पर पायलट ने कराची एयरपोर्ट पर विमान उतरवाया। यहां से हबीबुर्रहमान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद विमान अहमदाबाद भेजा गया, जहां मृत यात्री को छोड़कर वह बाकी के 158 यात्रियों को लेकर लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन

...और घबरा गए यात्री
एयरलाइन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट की कराची में लैंडिंग की जानकारी मिलते ही विमान में मौजूद यात्री घबरा गए। वहीं, अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे उनके परिवारीजन ने भी एयरलाइन प्रशासन से बातचीत की। इस पर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि विमान अहमदाबाद के रास्ते आ रहा है। इसके बाद उनकी घबराहट कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात घंटे बाद लखनऊ पहुंची फ्लाइट
रात 1.50 बजे शारजाह से उड़ान भरने वाले विमान ने सुबह 8.18 बजे कराची एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसके बाद वह 10.02 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा और फिर वहां से दोपहर पौने दो बजे फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। विमान करीब सात घंटे देरी से लखनऊ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed