फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emergency landing of a plane in Amethi.

Amethi News: हवा में उड़ान के दौरान अचानक फेल हो गया एयरक्राफ्ट का इंजन, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा

Mon, 13 Jun 2022 02:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jun 2022 02:38 PM IST
सार

अमेठी की इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी से उड़े एक एयरक्राफ्ट का अचानक इंजन बंद हो गया। जिस पर पायलट ने सूझ-बूझ से खेत में लैंडिंग करवा दी।

विज्ञापन
Emergency landing of a plane in Amethi.
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पायलट और एयरक्राफ्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी से उड़े एयरक्राफ्ट की पूरे काले मजरे तेंदुआ गांव में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। घटना में प्रशिक्षु पायलट बाल-बाल बच गया है। हालांकि विमान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी से प्रशिक्षु पायलट अजय कुमार ईश्वर भाई पटेल ने सोमवार सुबह डायमंड डीए 40 ट्रेनी एयरक्राफ्ट लेकर उड़ान भरी थी। कुछ दूर पहुंचने पर फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे काले मजरे तेंदुआ गांव में अचानक विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया। जिससे विमान अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है ट्रेनी पायलट ने सूझ बूझ से विमान को एक खेत में लैंड करवा दिया। हालांकि इस दौरान विमान क्षतिग्रस्त हो गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पायलट को सुरक्षित निकाला गया। इसके बाद लोग विमान पर चढ़ गए और फोटो खिंचवाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उड़ान अकादमी से एके मिश्र और अन्य लोग पहुंचे। इसके साथ ही एसडीएम फाल्गुनी सिंह के निर्देश पर तहसीलदार पवन कुमार शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि मैं मौके पर गया था। घटना में विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। पायलट सुरक्षित है। घटना की जांच डीजीसीए करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed